लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम (Janta Darshan Program) में आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव निदान (Every Possible Solution) किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित समाधान (Resolved Quickly) किया जाय और समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित की जवाबदेही तय होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाय।
जनसुनवाई के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को विश्वास दिलाते हुये कहा कि परेशान न हो, समस्याओं का समाधान भी होगा, सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांग जनो, बुजुर्गों आदि की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु निर्देश दिए।
जनता दर्शन में भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, चकबंदी, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, भूमि पर कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, उत्पीड़न आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। उप मुख्यमंत्री फरियादियों के पास खुद चलकर गये और एक- एक व्यक्ति से सीधे संवाद करते हुए समस्या को सुना।
जनता दर्शन मे फतेहपुर, लखनऊ, कन्नौज, गोरखपुर, सीतापुर, बरेली, गोण्डा , इटावा, बलरामपुर, अमरोहा , सम्भल, बुलंदशहर, बलिया, मुरादाबाद, मैनपुरी, गाजीपुर, हरदोई, मथुरा, अयोध्या, हाथरस, अम्बेडकरनगर, सहित दो दर्जन से अधिक ज़िलों से आये लोगों ने उनके अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण के बावत जिलों व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए यथोचित दिशा निर्देश दिए।