Breaking News

गुड़ी पड़वा के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं जान्हवी कपूर, सामने आया वीडियो

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak temple) में देखा गया है। अभिनेत्री गुड़ी पड़वा के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची हैं। इस दौरान वह सिंपल सूट में नजर आईं। सफेद रंग के सूट में वह बेहद खूबसूरत लग रहीं। इस दौरान वे बिना मेकअप में दिखाई दीं।

गुड़ी पड़वा के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं जान्हवी कपूर, सामने आया वीडियो
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं जान्हवी कपूर भक्ति में डूबी नजर आईं। आज मंगलवार को उनके इस दौरान का वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। अभिनेत्री की इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जान्हवी कपूर के इस दौरान उनकी टीम और सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे।

अच्छी तस्वीरें न भेजने पर भी जया ने अरशद को दिया था फिल्म में मौका, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा

मंदिर के अंदर और बाहर जाते समय जान्हवी ने कैमरे से दूरी बनाए रखी। उन्होंने इस दौरान कोई तस्वीरें नहीं करवाईं। उनकी इस दौरान की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री अक्सर भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए दर्शन करने के लिए मंदिर जाती रहती हैं

अपने जन्मदिन के मौके पर भी वह शिखर पहाड़िया और सबसे अच्छे दोस्त ओरी के साथ तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान तीनों ने साथ में अभिनेत्री का जन्मदिन मनाया था। ओरी ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें जान्हवी घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रही थीं। फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आया था।

About News Desk (P)

Check Also

स्पेस एजुकेशन हब बनाने के प्रयास

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन पर अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा संवर्द्धन कार्यक्रम ‘आविष्कार‘ ...