Breaking News

विभिन्न धर्मों के गुरू एकसाथ मिलकर करेंगे अंगदान का प्रचार

मिरारोड के वॉक्हार्ट अस्पताल का अनोखा उपक्रम

मुंबई। मृत्यू पश्चात अंगदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ती को नई जिंदगी मिल सकती हैं। इसलिए अंगदान करना काफी जरूरी हैं। भारत में अंग दाताओं की कमी के कारण हर साल 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार लगभग हर साल मरीजों को 1,75,000 किडनी, 50,000 लीवर, हृदय और फेफड़ों की जरूरत होती है।

मजहब के नाम पर पसमांदा मुसलमानों का शोषण बंद हो!

अंग दान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मिरारोड के वॉकहार्ट हॉस्पिटल ने सभी समुदायों के धर्म गुरुओं के साथ मिलकर “जीवन का उपहार, धर्म से परे” अभियान शुरू किया हैं। इसमें हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, ईसाई इन धर्मों के गुरू इस अभियान में सामिल हुए हैं। इस अवसर पर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट डॉ पुनित भुवानिया, कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रकाश तेजवानी, डॉ आशुतोष बघेल, डॉ अकलेश टांडकर और अस्पताल के सेंटर हेड डॉ पंकज धमीजा उपस्थित थे।

विभिन्न धर्मों के गुरू एकसाथ मिलकर करेंगे अंगदान का प्रचार
हर साल 50,000 से अधिक किडनी फेल्योर मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता होती है, जबकि 5000 से कम मरीजों को लाइव/कैडेवर दान के माध्यम से किडनी ट्रांसप्लांट प्राप्त होता है।

मिरारोड के वॉक्हार्ट अस्पताल के कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट डॉ पुनित भुवानिया ने कहॉं की, वोक्हार्ट किडनी ट्रांसप्लांट इंस्टिट्यूट में हम विश्वास करते हैं। यह अभियान निश्चित रूप से अंगदान के बारे में लोगों के मानसिकता बदल देगा और उन्हें अंगदान करने के लिए प्रेरित करेगा।

एक व्यक्ती के अंगदान से आठ लोगों को नई जिंदगी मिल सकती हैं। एक व्यक्ति अधिकतम 8 अंग दान कर सकता है। हम इस जागरूकता को फैलाने के लिए सामुदायिक गुरुओं के साथ मिलकर काम करने वाले हैं। इस सामाजिक अभियान में जिम्मेदार नागरिकों को शामिल करना हमारा मुख्य उद्देश हैं।@अनिल बेदाग

About Samar Saleel

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...