Breaking News

Beetroot की मदद से पाए काले होठों की समस्या से छुटकारा, जानिए कैसे

होंठों की सुंदरता में चुकंदर Beetroot आपकी मदद कर सकता है। अगर आप चाहें तो चुकंदर की मदद से एक होममेड लिप बाम बना सकती हैं। यह होममेड लिप बाम आपके होंठों को एक अलग ही रूप देता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

चुकंदर Beetroot का होंठों पर इस्तेमाल करने से पहले आपको उसका रस निकालना होगा। इसके लिए चुकंदर को छीलकर उसे काटें। फिर उन्हें एक मिक्सी के जार या फूड प्रोसेसर में डालकर पीस लें। याद रखें कि आपको इसमें पानी नहीं मिलाना है।  चुंकदर का ही प्राकृतिक रस निकलनें दें। अब आप इसे छानकर इसका रस निकाल लें। आप इस रस को किसी कंटेनर में स्टोर करके भी रख सकते हैं।

अब इस चुकंदर के रस के जार में एक चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें। इससे होंठों को नेचुरल मॉइश्चर मिलेगा और वह सॉफ्ट बनेंगे। आप नारियल तेल की मात्रा अपनी जरूरत अनुसार घटा या बढ़ा भी सकते हैं। साथ ही आप नारियल तेल के स्थान पर शहद या बीसवेक्स का प्रयोग भी कर सकते हैं।

अब अंत में इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें। आपका होममेड बीटरूट लिप बाम बनकर तैयार है। अब आप इस लिप बाम का इस्तेमाल करें और गुलाबी होंठ पाएं। जब यह सूख जाएगा तो आपके होंठ रेडिश लुक देंगे। अगर आप लगातार इस लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपके होंठ प्राकृतिक रूप से गुलाबी व नरम हो जाएंगे।

 

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...