Breaking News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो कब लेंगे संन्यास? गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा, जानें

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो जल्द संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इसका खुलासा उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज ने किया। उन्होंने बताया कि एक-दो सालों में वह अपने करियर को समाप्त करने का फैसला ले सकते हैं। पिछले दो दशकों से रोनाल्डो एक ऐसा नाम बने हुए हैं जिसने फुटबॉल जगत को रोशन किया है।

महान खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड रोड्रिग्ज ने पेरिस फैशन वीक में रोनाल्डो के संन्यास पर बात की। उन्होंने कहा, “क्रिस्टियानो एक और साल, फिर यह खत्म हो जाएगा। शायद दो साल, मुझे नहीं पता।” हाल ही में दिग्गज पर बैन लगा था। उन्हें मेसी के नाम पर गलत इशारा करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

गलत इशारे करने पर लगा बैन
25 फरवरी को अल नस्र और ल शबाब के बीच खेले गए मुकाबले में जैसे ही रोनाल्डो ने गोल किया दर्शकों ने मेसी-मेसी के नारे लगाने शुरु कर दिए। इस पर उन्होंने गलत इशारा किया जिसके बाद उनकी पूरी दुनिया में आलोचना हुई। विवाद बढ़ने के बाद अल नस्र ने पु्र्तगाल के खिलाड़ी पर एक मैच का बैन लगाया। इसके अलावा उन्हें करीब पांच हजार डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा।

बैन के बावजूद स्टेडियम पहुंचे फुटबॉलर
अपने खेल के कारण चर्चा में रहने वाले रोनाल्डो का विवादों से पुराना नाता रहा है। बैन के बावजूद हाल ही में उन्हें एक फुटबॉल मैच के दौरान स्टैंड्स में देखा गया। अल नस्र और अल हजम के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान रोनाल्डो अपनी टीम को चियर करने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हुए। वहीं, दिग्गज खिलाड़ी इस दौरान काफी भावुक नजर आए।

2023 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे रोनाल्डो
पांच बार के बैलन डीओर विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2023 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने देश पुर्तगाल और क्लब अल नस्र के लिए कुल 54 गोल दागे। दुनिया का कोई भी खिलाड़ी पेशेवर फुटबॉल में इतने गोल नहीं कर सका।

About News Desk (P)

Check Also

पंजाब किंग्स हुई टूर्नामेंट से बाहर? अब क्या जीत सकती है आईपीएल ट्रॉफी – जानिए नियम और इतिहास

  Punjab Kings IPL 2025: आईपीएल सीजन 18 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, आज गुजरात ...