Breaking News

केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए लगातार कर रही कार्य : लाखन सिंह राजपूत

औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं/बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है, हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है।

औरैया में मिशन शक्ति के फेज-3 के तहत 80 महिलाओं को किया गया सम्मानित

श्री राजपूत ने यह बात औरैया जिले के विकास खंड अजीतमल के सभागार में मिशन शक्ति के तृतीय चरण के अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 80 महिलाओं/बालिकाओं को मास्क, रक्षाबन्धन व सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मास्क बनाया जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाव के साथ ही उनको रोजगार भी उपलब्ध हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया गया है। महिलाएं अब जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर के आगे आ रही हैं और अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है।

जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से समाज में बेटी और बहू के बीच का भेद खत्म होगा। सभी अभिभावक अपनी लड़कियों को शिक्षित करेंगे। उन्होंने सभागार में उपस्थित लोगों से अपील किया कि वे दहेज को समाप्त करें तथा बेटे और बेटी के बीच भेदभाव करना बंद करें। उन्होंने कहा कि भेदभाव मिटाने से तथा लड़कियों को शिक्षित करने से बेहतर समाज का निर्माण होगा। उन्होंने आह्वान किया कि रक्षाबंधन का त्यौहार व्यक्तिगत ना होकर सामाजिक रूप प्रदान किया जाए।

पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम ने कहा कि जनपद के लगभग सभी विद्यालयों में शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के द्वारा बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक हिंसा, बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति, बाल अधिकारों के संबंध में बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्प लाइन नंबर जैसे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता के संबंध में जागरूक किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समस्त तहसीलों, विकास खंडों, समस्त थानों और समस्त विभागीय कार्यालयों में लगभग सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके।

इसके साथ ही लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव भी सभी लोगों ने देखा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख्य अजीतमल रजनीश पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी पोरवाल व मंजू सिंह चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष कुमार आदि ‌विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...