Breaking News

जानें, डायबिटीज के मरीजों के लिए क्यों फायदेमंद है ‘शकरकंद’

शकरकंद में आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम सहित विटामिन और मिनरल्स भी पायी जाती हैं। शकरकंद हमारे शरीर को विटामन-बी और विटामिन सी प्रदान करता है। इसमें एंटीऑक्सीटेंड अधिक मात्रा में मौजूद होती है, साथ ही इसमें बीटा-कैरेटिन भी होता है जो शरीर को फायदा प्रदान करता है। डायबिटीज मरीजों के लिए शकरकंद सबसे अधिक फायदेमंद होता है।

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे और अधिक शोध की आवश्यकता है, लेकिन कुछ अध्ययनों से पता चला है कि शकरकंद और शकरकंद की पत्तियों के माध्यम से टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर में नियमन में सुधार हो सकता है। शकरकंद में ऐंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिन्हें एंथोसायनिन के रुप में भी माना जाता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह आंखों से जुड़ी समस्या और आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है।

शकरकंद एक स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देने के लिए भी जाना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है। शकरकंद कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। फल और सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट में उच्च होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स द्वारा नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...