Breaking News

विद्यांत कॉलेज में निकली तिरंगा यात्रा, सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा पुस्तकालय का नाम 

लखनऊ। अमृत महोत्सव के तहत आज विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. धर्म कौर ने की।

उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमेशा देश के हित के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा देश के हित को अपने हित से पहले रखा। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने तिरंगे को हमेशा ऊंचा रखना चाहिए और हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों से राष्ट्र हित के लिए अपना जीवन बलिदान करना सीखना चाहिए। कॉलेज से हुसैनगंज चौराहा तक तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

पुस्तकालय का नामकरण :- आज ही कॉलेज पुस्तकालय का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा गया। प्रधानाचार्य प्रो. धर्म ने रिबन काटकर महाविद्यालय पुस्तकालय का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुस्तकालय रखा।

महाविद्यालय के पुस्तकालय के नामकरण समारोह के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ डॉ. राजीव शुक्ला, डॉ. बर्जेश श्रीवास्तव, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीप किशोर श्रीवास्तव, डॉ. अमित वर्धन, डॉ. ध्रुव कुमार त्रिपाठी, डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ. रमेश यादव डॉ. बीबी यादव, डॉ. शहादत, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. संजय यादव, डॉ. ऋषभ आदि शिक्षक उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

मंडलीय कार्यालय में आयोजित की गई राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

• राजभाषा के प्रचार-प्रसार पर प्रभावी नीतियों पर हुआ मंथन लखनऊ। राजभाषा हिन्दी के प्रसार-प्रसार ...