Breaking News

Lucknow Municipal Corporation: चौक क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, 200 वेंडर हटाए गए, जब्त हुआ सामान

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) और नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम द्वारा चौक क्षेत्र (Chowk Area) में अतिक्रमण (Encroachment) के खिलाफ बड़ा अभियान (Campaign) चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जोन-6 के जोनल अधिकारी मनोज यादव ने किया। अभियान सुबह से शुरू होकर कुंडेश्वर से चौक चौराहा, चरक चौराहा और अंत में डिग्री कॉलेज तक चलाया गया। पूरे मार्ग में सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

नगर निगम की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए ताकि कोई अव्यवस्था न हो। अभियान के दौरान करीब 200 वेंडरों को हटाया गया। इनके अलावा 5 बड़े काउंटर, 14 टेबल, 10 बेंच, अमेरिकन भुट्टा और छोला-भटूरा की अस्थायी दुकानों को भी हटाया गया। अतिक्रमण से हटाए गए सामान को नगर निगम द्वारा जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण की वजह से आम जनता और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण नगर निगम को सख्त कदम उठाने पड़े। नगर निगम द्वारा वेंडरों को पहले भी कई बार नोटिस और चेतावनियां दी गई थीं, लेकिन अनदेखी के कारण मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी।

Lucknow Municipal Corporation: अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, चार जोनों में सख्त कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आगे भी शहर के अन्य हिस्सों में इस तरह के अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाएंगे। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी सार्वजनिक स्थलों को खाली रखें और नियमों का पालन करें।

About reporter

Check Also

भारत के जीरो-शुगर बाज़ार में धमाकेदार एंट्री: थम्स अप एक्सफोर्स बना नया लीडर

मुंबई। भारत के आइकॉनिक ब्रांड थम्स अप का नया अवतार थम्स अप एक्सफोर्स (Thums Up ...