Breaking News

लखनऊ के साहित्यकार राजेश कुमार सिंह “श्रेयस का सम्मान एवं उनकी पुस्तक “कविता के फूल का” लोकार्पण

नई दिल्ली/लखनऊ। बीते 27 नवंबर को दिल्ली की ऐतिहासिक दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के गीतांजलि सभागार में भारत की प्रतिष्ठालब्ध संस्था युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, नई दिल्ली के बैनर तले लखनऊ के साहित्यकार राजेश कुमार सिंह श्रेयस के काव्य संग्रह “कविता के फूल” का लोकार्पण किया गया। पुस्तक के लिए भूमिका लिखा था, सहायक निदेशक केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली एवं भूतपूर्व द्वितीय सचिव (भाषा एवं संस्कृति) भारतीय उच्चायोग, मारीशस तथा भारत की प्रतिष्ठित साहित्य कार, डा. नूतन पाण्डेय ने।

पुस्तक के विमोचन का कार्यक्रम प्रोफेसर विश्वम्भर शुक्ल की अध्यक्षता एवं देश के मुर्धन्य साहित्यिक विद्वानगण बीएल गौड़, डा एस. के शुक्ला, डा विनोद प्रकाश गुप्ता तथा अमेरिकी से आयीं प्रतिष्ठित साहित्यिकार डा. अनिता कपूर आदि की अतिथि स्वरूप उपस्थिति में संस्था के अध्यक्ष रामकिशोर उपाध्याय के मार्गदर्शन, महासचिव ओम प्रकाश शुक्ल के संयोजन, एवं मती पुष्पा जोशी के सफल संचालन सहित देश के कोने कोने से आये, हिंदी साहित्य के अनेकों साहित्यकरों, लेखकों, कवियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इसे भी पढ़े –उपजा का प्रांतीय चुनाव संपन्न, शिव मनोहर अध्यक्ष, अनिल अग्रवाल महामंत्री, अनिल द्विवेदी कोषाध्यक्ष एवं लखनऊ के अनुपम चौहान बने मंत्री

इस अवसर पर देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका ट्रू मिडिया के प्रधान सम्पादक ओमप्रकाश प्रजापति द्वारा तथा मंच पर आसीन अन्य प्रतिष्ठालब्ध साहित्यकार अतिथियों एवं संस्था पदाधिकारियों की उपस्थिति में राजेश कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश) सहित अन्य दूसरे प्रांतो के पांच साहित्यकारों को को ट्रू मिडिया गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया। संस्था के द्वारा गत आठ वर्षों से यह मंच हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय लेखन करने वालों को सम्मानित किया गया।

सम्मानों की इस श्रृंखला में वर्ष 2022 का शिखर सम्मान ख्यात साहित्यकार आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ (जबलपुर मध्यप्रदेश), महादेवी वर्मा शीर्षस्थ सम्मान (महिला वर्ग) (पुरस्कार) विनीता शर्मा (हैदराबाद), डीपी चतुर्वेदी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- सुरेश पाल वर्मा जसाला, (दिल्ली), अमीर खुसरो शीर्षस्थ सम्मान (युवा वर्ग)- वसुधा कनुप्रिया (दिल्ली), ‘सुलगता मौन’ (कथा संग्रह ) के लिए मुंशी प्रेमचंद कथाकार सम्मान विजय जोशी (कोटा,राजस्थान ), “परनिंदा सम रस कहूँ नांहि” (व्यंग्य संग्रह) के लिए हरिशंकर परसाई व्यंग्यकार सम्मान आत्माराम भाटी (बीकानेर, राजस्थान,  बुधिया लेता टोह (गीत /नवगीत संग्रह) के लिए कमलेश प्रशांत स्मृति गीतकार सम्मान बसंत कुमार शर्मा (धौलपुर, राजस्थान), “कोई गीत सुनाओ ना” (बालकविता संग्रह )के लिए बाल साहित्य सम्मान (काव्य) श्यामा शर्मा (कोटा,राजस्थान )-“संतू जाग गया” (बालकथा-संग्रह ) के लिए बाल साहित्य सम्मान (कहानी) डा. मृदुला शुक्ला ‘मृदु’ (लखीमपुर खीरी,उत्तर प्रदेश) “मेरे भीतर आप” (कविता संग्रह ) के लिए विष्णु पराड़कर गैर हिंदी भाषी साहित्यकार सम्मान सुनीता लुल्ला (हैदराबाद,तेलंगाना ) “आनंदी’’ (उपन्यास) के लिए राम अजोर शुक्ल स्मृति नवलेखन सम्मान मीनाक्षी मिश्रा (गुरुग्राम, हरियाणा), त्रिभवन कौल स्मृति सशक्त लेखनी सम्मान  सुधा मिश्रा (कोलकाता,प.बंगाल) तथा गणेशशंकर विद्यार्थी श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान रजनीश त्रिवेदी (देहरादून ,उत्तराखंड) को प्रदान किया गया।  सभी पुरस्कृत साहित्यकारों को  पुरस्कार-राशि के साथ स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र एवं  सम्मान-पत्र  भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश साहित्यकार राजेश सिंह के प्रिय एवं बस्ती के युवा गजलकार आकाश यादव ने अपने गजल की शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं का मन जीत लिया, आकाश यादव को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...