Breaking News

मध्यप्रदेश: आज रात 9 बजे शिवराज सिंह चौहान ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

मध्यप्रदेश में पिछले लगभग 10 दिनों से जारी सियासी संग्राम पर अब लगाम लगने वाली है। दरअसल यह जानकारी सामने आ रही है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफा देने के बाद अब प्रदेश को उसका नया मुख्यमंत्री जल्द मिलने वाला है। सूत्रों के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें नेता के नाम पर औपचारिक मुंहर लग जाएगी। कहा जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर से विधायक दल का नेता चुना जा सकता है और ऐसे में वह सोमवार रात 9 बजे ही एक सादे समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। इस बारे में राजभवन को सूचना भी दे दी गई है।

राज्य में विधायकदल की बैठक सोमवार शाम 6 बजे होनी है और इसमें शिवराज के नाम पर मुंहर लगाई जानी तय है। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आने के कारण अब भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद उनके साथ 6 मंत्री और 16 विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और सभी बेंगलुरू में थे। वहीं कमलनाथ सरकार गिरने के बाद सभी 22 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

आज का राशिफल; 27 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आप अपने ...