Breaking News

महासमिति ने खरीदी सेनेटाइजेशन मशीन

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

कोरोना आपदा के पहले दिन से ही गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति ने सेनेटाइजेशन का व्यापक अभियान शुरू कर दिया था। इसमें नगर निगम और आईआईटी के पूर्व छात्र संगठन का सहयोग मिल रहा था।

अब जनकल्याण महासमिति ने इससे भी एक कदम आगे बढ़ाया है। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के द्वारा सैनिटाईजेशन हेतु छोटी मशीन खरीदी गई है।

महासमिति के सचिव रूप कुमार शर्मा ने इस मशीन से स्वयं डोर टू डोर सैनिटाईजेशन की शुरुआत की। महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि इन मशीनों से डोर टू डोर सेनेटाइजेशन का कार्य प्रतिदिन किया जाएगा।

About Samar Saleel

Check Also

जनकल्याणकारी योजनाओं के वितरण में जनप्रतिनिधियों की हो अनिवार्य सहभागिता : सुरेश कुमार खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Finance and Parliamentary ...