Breaking News

Indonesia में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 27 तीर्थ यात्रियों की मौत- 13 गंभीर

इंडोनेशिया में छात्रों, परिजनों तथा शिक्षकों को लेकर जा रही एक बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में हुआ। जकार्ता ग्लोब अखबार ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अखबार के अनुसार यह घटना सुबांग शहर में घटित हुई। बस में 58 लोग सवार थे तथा हादसा के समय तीसीमालया शहर में तीर्थयात्रा के लिए जा रहे थे।

Indonesia Bus Plunge Kills Two Dozen Pilgrims

स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रोब्बियांतो के अनुसार सुमेदांग जिले में ढलान वाले इस इलाके में चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। इसके चलते बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में बचे लोगों ने बताया है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था।

बांदुंग तलाश एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख देदेन रिदवांसाह ने जानकारी दी है कि 27 शवों और 39 घायल लोगों को एक अस्पताल और पास के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है। इनमें एक युवा लड़के का शव भी शामिल है, जिसे गुरुवार सुबह मलबे से बाहर निकाला गया। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों में से 13 की हालत गंभीर है।

Indonesia Bus Plummets Into Ravine, Killing 26 - The New York Times

पहले भी हुआ था ऐसा हादसा
इंडोनेशिया में सुरक्षा के खराब मानकों और बुनियादी ढांचे के अभाव के कारण सड़क दुर्घटनाएं अकसर होती रहती हैं। इससे पहले सुमात्रा द्वीप में दिसंबर 2019 में भी एक यात्री बस के 80 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से 35 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसा ही हादसा साल 2018 की शुरुआत में हुआ था। ये हादसा पश्चिमी जावा में हुआ था, जहां एक बस पहाड़ी से गिर गई थी। जिससे 27 लोगों की मौत हो गई थी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...