Breaking News

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

एक भारत श्रेष्ठ भारत से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का बोध होता है। भारतीय संस्कृति में विविधता है, किन्तु यह सभी सूत्र में बंधे हैं। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान शुरू किया। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रांतों के बीच सांस्कृतिक सेतु को मजबूत करने का संदेश समाहित है। राज्यपाल इसके अंतर्गत विशेष भूमिका का निर्वाह कर सकते हैं। वह दूसरे प्रदेश से आते हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि वह गुजरात से हैं लेकिन, इस समय उत्तर प्रदेश भी हमारा है।

इसके पहले तत्कालीन राज्यपाल राम नायक ने उत्तर प्रदेश राजभवन में महाराष्ट्र दिवस पर संस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किया थाI इस एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अन्तर्गत गुजरात एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मध्य हुए सांस्कृतिक एमओयू किया गया है।

गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत, आयोजित उत्तर प्रदेश गुजरात मैत्री दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई। वह उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत चरकुला नृत्य देख कर भाव विभोर हुई। बताया कि यह नृत्य ब्रज की होली का गौरव हैl इस नृत्य का उद्गम राधारानी के जन्म से जुड़ा है, जिसमें उनके जन्म पर उनकी दादी ने हर्षित होकर चक्र लेकर नृत्य किया था।

उन्होंने कहा कि इससे हमें यह सीखना चाहिए कि हजारों वर्ष पहले भी बेटियों का सम्मान होता था इसलिए हमें इस प्रसंग से प्रेरणा लेकर सदैव बेटियों का सम्मान करना चाहिए। उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान हमारी युवा पीढ़ी विशेषकर नवोदित कलाकारों के लिए एक संजीवनी साबित होगा।

इसके साथ ही दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत मिलेगी। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैl एक दूसरे की सांस्कृतिक विरासत को जानने एवं समझने का अवसर मिलता है।

About reporter

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...