Breaking News

विधायक व जिलाध्यक्ष के होर्डिंग पर पोती कालिख

गदागंज/रायबरेली। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय व सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के क्षेत्र में लगे शुभकामना वाले होर्डिंग पर अराजकतत्वों ने कालिख पोतकर जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। जानकारी होते ही सपाइयों में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी में लगे क्षेत्रीय विधायक व जिलाध्यक्ष के होर्डिंग पर अराजकतत्वों द्वारा कालिख पोती गई है। थाना प्रभारी को तहरीर देकर कारवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी अजीत कुमार विधार्थी ने बताया कि जांच की जाएगी किसी ने आपसी सौहार्द बिगाड़ने लिए ऐसा किया होगा जांच की जा रही है।

विधायक के कार्यकताओं का कहना है कि विपक्ष की यह घिनौनी कार्यशैली से जनता गुमराह मे आने वाली नहीं है यह समय तय करेगा किसका समाजिक चाल चरित्र अच्छा है लोग चाहे जितना उंगली उठाये अच्छी कार्यशैली से ही जनता को प्रभावित किया जा सकता है।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है सरकार- राजेश्वर सिंह

लखनऊ। खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में डॉ राजेश्वर सिंह (विधायक सरोजिनी नगर) द्वारा महाविद्यालय ...