Breaking News

अवध चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में शहर के उद्योगबंधुओं से मिले विधायक पंकज सिंह

• 20 मई को घरों से निकलकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की

लखनऊ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने मंगलवार शाम लखनऊ प्रवास के दौरान सेक्टर -बी 309 वायरलेस क्रॉसिंग महानगर पर अवध चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में उद्योगबन्धुओं से चाय पर चर्चा की। यहां मौजूद शहर के उद्योगियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

अवध चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में शहर के उद्योगबंधुओं से मिले विधायक पंकज सिंह

अवध चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अमित गुप्ता और अवध चैम्बर एन्ड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के सचिव तनय अग्रवाल समेत कई हस्तियाँ मौजूद रहीं। एके अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। रजत मेहरा, सुनील अरोड़ा, रजत गुप्ता, अवधेश कुमार अग्रवाल, कुमलेश अग्रवाल, लोकेश अवस्थी, शरद कपूर, आयुष चंद्रा, सुभाष गुप्ता, सुभाष सिंह, राजीव पूरी, पंकज बजाज, विशाल स्वरूप अग्रवाल समेत बड़े उद्योगबंधु मौजूद रहे।

भारत-फ्रांस ने की आतंकवाद रोधी सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा

विधायक पंकज सिंह से उद्योगबंधुओं ने अपनी समस्याएं साझा की। विधायक पंकज सिंह ने चर्चा के दौरान समस्याओं के समाधान के लिये प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ का विकास इसी प्रकार आगे बढ़ता रहे। इसके लिये लोकसभा चुनाव में आपके मत की बहुत बड़ी अहमियत है।

अवध चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में शहर के उद्योगबंधुओं से मिले विधायक पंकज सिंह

उन्होंने लिस्ट बनाकर अपने समाज के लोगों, परिवारों से निरंतर सम्पर्क करते रहने और 20 मई को घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में खुद वोट करने और अपने करीबियों से वोट करवाने का आग्रह किया और राजधानी का वोट प्रतिशत इस बार बढ़ाने की अपील भी की।

लखनऊ की सेहत में आया सुधार, विकास को भी मिली गति-पंकज सिंह

चिकित्सा से बड़ा कोई सेवाकार्य नहीं है। कोविड में चिकित्साकों ने अपने परिवारों की चिंता किये बिना जिस प्रकार कई महीनों तक कार्य किया। सामान्य परिस्थितियों से अधिक मन लगाकर कार्य किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने चाय पर चर्चा के दौरान राजधानी के वरिष्ठ डॉक्टरों के बीच कही। वे हनुमत सेवा धाम वृद्धाश्रम महानगर पहुंचे थे।

अदियाला जेल में ही सजा काटना चाहती हैं इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

व्यवसाई मुरलीधर तिवारी और हनुमत सेवा धाम वृद्धाश्रम के डॉ सर्वेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ रजनीश श्रीवास्तव, डॉ सुनील वर्मा, डॉ पूजा कनौडिया, डॉ राजीव सिंह, डॉ जीवन प्रकाश पटेल, डॉ रूबी मेहरोत्रा समेत कई प्रतिष्ठित चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह जी के पी आर ओ राघवेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे।

अवध चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में शहर के उद्योगबंधुओं से मिले विधायक पंकज सिंह

पंकज सिंह ने इस दौरान कहा कि राजधानी में चिकत्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ मरीजों को सुलभ इलाज मिलना। अस्पतालों की लंबी श्रृंखला, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुदृढ़ होना। इतना ही नहीं रक्षा मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह द्वारा लखनऊ के विकास के लिए 10 सालों में 68000 करोड रुपए से अनगिनत ऐतिहासिक कार्य कराया जाना एक बड़ा परिवर्तन है।

सरकारी कर्मचारियों को घर से ही काम करने को कहा गया, बदलते मौसम को देखते हुए यूएई क्राउन प्रिंस का निर्णय

लखनऊ नित नई विकास की ऊंचाइयों को छूने के लिये तेज गति से आगे बढ़ा है। पंकज सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान के अधिकार का प्रयोग करने की अपील करी।

About Samar Saleel

Check Also

रामलला के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत, दो दिन में हुईं तीन घटनाएं, ट्रस्ट ने की ये अपील

भीषण गर्मी व प्रचंड धूप अब जानलेवा साबित हो रही है। दिन का तापमान 43 ...