Breaking News

धूमधाम से मनाया गया विधायक शैलेश कुमार सिंह “शैलू’ का जन्मदिन

लखनऊ। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय (सी-101 बहूंखंडी मंत्री आवास) पर धूमधाम से मनाया गया, जिसमें काफी संख्या में प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुल कलाम(प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रभाग) ने किया। वहीं कार्यक्रम संचालन प्रदेश प्रवक्ता के.के. सिंह “कृष्ण” ने किया। श्री सिंह ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में संघटन के पदाधिकारी द्वारा केक काट कर माननीय विधायक जी जन्म दिवस मनाया गया।

इस मौके पर रामनरेश भारती प्रदेश (प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा), दुर्गेश बाजपेई (प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग), बी.बी सिंह(क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र), मनोज सिंह (सह मीडिया प्रभारी प्रदेश), अवतार सिंह (प्रदेश मंत्री), विमल कुमार (लखीमपुर खीरी युवा प्रभाग), प्रदेश अध्यक्ष युवा मीडिया प्रभारी प्रदेश शैलेश श्रीवास्तव, (जिला उपाध्यक्ष युवा प्रभाग लखनऊ) आशया तारीख, (जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग आजमगढ़) कर्मवीर सिंह, भुवनेश सिंह (जिला अध्यक्ष अमेठी), विजय तिवारी लखनऊ, लव सिंह एडवोकेट (जिला मंत्री युवा प्रभाग लखीमपुर खीरी), राजा मिश्रा (उन्नाव), आनंद कुमार यादव, डी. वी.पांडेय, अमित सिंह चौहान (युवा मोर्चा भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष), धर्मेंद्र कौशिक, मोहम्मद आबिद (प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक) एवं अनुराग द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस अशरफाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अशरफाबाद कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘ओपेन डे एवं पैरेन्ट्स ओरिएन्टेशन ...