Breaking News

ग्राम चौपालों में 4 लाख से अधिक समस्याओं का किया गया निस्तारण

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण के लिए प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल (गांव की समस्या -गांव में समाधान) का आयोजन किया जा रहा है, और बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है।

प्रभारी मंत्रियों से बोले सीएम योगी, जीतेंगे सभी सीटें, जरूरी है लोगों से संवाद और बूथ प्रबंधन

सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।

ग्राम चौपालों में 4 लाख से अधिक समस्याओं का किया गया निस्तारण

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चौपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है व्यक्तिगत समस्याओं‌ के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों में हो रहा है।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे।

Please watch this video also 

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1292 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 3594 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया। इन ग्राम चौपालों मे 3331ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 5913 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालों में 75 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।

ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 1 लाख 5 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 73 लाख 93 हजार से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और 4 लाख 21 हजार से अधिक समस्याओं का निस्तारण किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

ब्याज दर 9% से अधिक होने पर मकान खरीदारी होगी प्रभावित, 2029 तक 1.04 लाख करोड़ डॉलर का आवासीय बाजार

भारत की आर्थिक वृद्धि रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी से विस्तार को बढ़ावा दे रही ...