Breaking News

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बैन लगाने के लिए नगर निगम चलाएगा अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आदेशों के अनुपालन में नगर निगम लखनऊ द्वारा निरन्तर अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने व जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बैन लगाने के लिए नगर निगम चलाएगा अभियान

इस प्रकार की कार्यवाही के साथ-साथ नगर निगम लखनऊ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं द्वारा नागरिको को जागरूक भी किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए आम नागरिको की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

उपरोक्त अभियान में आम नागरिको की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ द्वारा गोमतीनगर में वार रूम/कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसका नंबर 9151055671 है। इस नंबर पर कोई भी नागरिक लखनऊ नगर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन एवं प्रयोग की जानकारी नगर निगम को नोट करा सकते है। वार रूम/कन्ट्रोल रूम में दर्ज करायी गयी शिकायतो का समुचित ब्यौरा रखते हुए उसपर नगर निगम की टीम द्वारा समुचित कार्यवाही की जायेगी।

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्यवाही हेतु निम्नलिखित जोनल अधिकारियों नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आम नागरिक कंट्रोल रूम में अतिरिक्त नोडल अधिकारियों को भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के उत्पादन एवं प्रयोग के संबंध में शिकायत दर्ज करा सकते है, नियुक्त किये गए नोडल अधिकारियों का नाम एवं नम्बर निम्न हैं:-

जोन-1  राजेश सिंह, जोनल अधिकारी – 9415309973
जोन-2  अरुण कुमार चौधरी, जोनल अधिकारी – 8810721513
जोन-3  अम्बी बिष्ट, जोनल अधिकारी – 8810721514
जोन-4  सुभाष त्रिपाठी, जोनल अधिकारी- 8810721516
जोन-5  सुजीत कुमार श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी- 8810721515
जोन-6  बिन्नो अब्बास रिज़वी, जोनल अधिकारी- 8810721517
जोन-7  राजेन्द्र पाल, जोनल अधिकारी- 8810721543
जोन-8  प्रज्ञा सिंह, जोनल अधिकारी- 8810721518

नगर निगम लखनऊ में दर्ज करायी गयी शिकायत का उच्चधिकारियों द्वारा नियमित पर्यवेक्षण करते हुए समुचित कार्यवाही की जायेगी।

About reporter

Check Also

एसआईटी ने अभी नहीं सौंपी रिपोर्ट, आयोग ने पुलिस से मांगी घटना की जानकारी

लखनऊ:  एडीजी आगरा जोन की अध्यक्षता में गठित एसआईटी ने अभी अपनी जांच रिपोर्ट नहीं ...