Breaking News

मिसेज इंडिया खादी 2022 की विजेता विकल शुक्ला को नारी शक्ति सम्मान 

वाराणसी। वूमेस स्पिरिट क्रिएशन सोसायटी की ओर से, गुरुवार को, एक प्रेस वार्ता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रविन्द्र पुरी स्थित होटल में हुए इस आयोजन में,  मिसेज इंडिया खादी 2022 की विजेता मिसेज विकल शुक्ला को सोनी जायसवाल की ओर से नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

मिसेज इंडिया खादी 2022 की विजेता विकल शुक्ला को नारी शक्ति सम्मान 

विकल शुक्ला ‘जलवा शो- 2019-20’ मे डायमंड स्टार ऑफ बनारस रह चुकी हैं। उन्होंने 2021 में भी मिसेज सेंट्रल यूपी का खिताब इलाहाबाद से प्राप्त किया। 2022 में उन्होंने लखनऊ में मिसेज इंडिया खादी का खिताब पाया। मिसेज खादी प्रतियोगिता का आयोजन विक्रम राव और नितुल श्रीवास्तव की ओर से लखनऊ में आयोजित किया गया था।

आज प्रेस वार्ता में सोनी जायसवाल और स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर साकिब भारत, नागेश पंडित, सौरभ अग्रवाल, लायन हजारी नारायण शुक्ला (अध्यक्ष लायंस क्लब वाराणसी हजारी) और मोहित जायसवाल सोसायटी सेक्रेटरी अनुपमा जायसवाल ने विकल शुक्ला को बधाई देते हुए उन्हें और उचाइयों तक जाने के लिये प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में शो ऑर्गनाइजर विक्रम राव और नितुल श्रीवास्तव और विकल शुक्ला के पति विवेक कुमार शुक्ला एडवोकेट और उनका पूरा परिवार शामिल होकर अपनी खुशियां जाहिर कर सभी मीडिया बंधु को आभार प्रकट किया सोनी जायसवाल जी ने बताया विकल शुक्ला ने अपनी मेहनत और लगन से फैशन की दुनिया में कदम बढ़ाते हुए समाज का और काशी का नाम रोशन कर नारी शक्ति के महत्व को आगे बढ़ाते हुए अपनी पहचान बनाई।

रिपोर्ट – जमील अख्तर 

About reporter

Check Also

जलशक्ति मंत्री ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh) ...