Breaking News

Monsoon की हो रही वापसी, जाने कैसा रहेगा आपका शहर

देश में दक्षिण-पश्चिम Monsoon मानसून की वापसी का दस्तक मिल चुका है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के मुताबिक आगामी 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में इसके गुजरने की संभावना है। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्से समेत मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाके, गुजरात, उत्तर अरब सागर, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से शामिल हैं।

तूफानी हवाआें के साथ Monsoon का कहर

वहीं आर्इएमडी के मेन मौसम आॅब्जर्वेशन रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु कुछ स्थानों में गरज के साथ छीटें पड़ी हैं। इसके अलावा पुडुचेरी और केरल, पूर्व राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और असम और मेघालय से अधिक अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की बारिश हुर्इ है। जम्मू-कश्मीर, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कर्इ इलाकों में कल तूफानी हवाआें का कहर बरपा रहा।
आर्इएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आगामी दिनों में कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। तमिलनाडु और केरल में अगले 3 से 4 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में  हिस्सों में गर्मी आैर उमस भी काफी ज्यादा बढ़ सकती है आैर हवाआें की गति तेज रहेगी। वहीं 48 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों गरज के साथ छीटें पड़ने के भी आसार बने हैं।
न्यूनतम तापमान
पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, असम और मेघालय, पंजाब, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) तक रहा। यहां सामान्य से (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ) नीचे तापमान रहा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर कुछ स्थानों, पूर्व मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सामान्य से नीचे (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ) तक रहा।
अधिकतम तापमान
झारखंड, कोंकण और गोवा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, गैंगटिक पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, महाराष्ट्र,  सौराष्ट्र, कच्छ, बिहार, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात क्षेत्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम,  मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के अधिकांश तटीय इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक) रहा। वहीं आंध्र प्रदेश, पूर्व राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों, लक्षद्वीप और केरल में कुछ स्थानों पर, तेलंगाना और पश्चिम उत्तर प्रदेश से अधिक इलाकों में सामान्य से  ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और तमिलनाडु और पुडुचेरी के कर्इ इलाकों में तापमान सामान्य के आस-पास रहा। वहीं कल देश भर में चुरु, जैसलमेर और बाड़मेर (पश्चिम राजस्थान) सबसे गर्म रहे। यहां अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

BJP ने पूछा- आतिशी के पास कहां से आया केजरीवाल का पत्र, बिना दस्तखत की चिट्ठी को बताया फ्रॉड

अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। कुछ ही देर ...