लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय में National Science Day पर एक स्व-रचित काव्य पाठ प्रतियोगिता (Self-Composed Poetry Recitation Competition) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दैनिक जीवन में विज्ञान, चिकित्सा और प्रौद्योगिकी (Science, Medicine and Technology) के महत्व को दर्शाती अपनी मौलिक कविताओं (Original Poems) का पाठ किया।
विज्ञान संकाय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अद्भुत प्रदर्शन किया। उनकी कविताओं ने विज्ञान के विविध पहलुओं को सरल और मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे श्रोताओं को विज्ञान के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह हमें नई खोजों और आविष्कारों के माध्यम से प्रगति के पथ पर ले जाता है। हमें अपने छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
प्रतियोगिता में अन्नू कुमारी (बीएससी VI सेम), ज़ोया (बीएससी II वर्ष), जावेरिया सईद (बीएससी II वर्ष), उमंग शुक्ला (बीएससी lll वर्ष), सुमन तिवारी (बीएससी II वर्ष), प्रगति (बीएससी lll वर्ष), अनिस्का चौरसिया (बीएससी lll वर्ष), आराधना कश्यप (बीएससी III वर्ष), इरम अंसारी (बीएससी Il वर्ष), प्रज्ञा पटवा (बीएससी Il वर्ष), आयुषी वर्मा (बीएससी Il वर्ष), शिवानी शर्मा (बीएससी Il वर्ष), जीनत बानो (बीएससी Il वर्ष), आस्था गौतम (बीएससी Il वर्ष), तेजस्विनी गुप्ता (बीएससी Il वर्ष),अमनदीप कौर (बीएससी Il वर्ष), महिमा सिंह (बीएससी Il वर्ष), शताक्षी त्रिवेदी (बीएससी Il वर्ष), इशिका राजपूत (बीएससी Il वर्ष) एवं मीनाक्षी चौरसिया (बीएससी l वर्ष) ने हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों ने भित्ति चित्रण में भारतीय परम्पराओं को किया जीवंत- राज्यपाल आनन्दीबेन
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो ऋचा शुक्ला, प्रो अर्चना सिन्हा एवं डा सरोज रानी शामिल थे, जिन्होंने प्रतिभागियों की कविताओं की मौलिकता का गहनता से मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता हेतु ५१०० रुपए पुरस्कार राशि संदीप कुमार शिवहरे, रजिस्ट्रार बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोसाइंसेज , लखनऊ द्वारा प्रदान की गई थी।
प्रतियोगिता में अंग्रेज़ी श्रेणी में क्रमशः महिमा सिंह , शताक्षी त्रिवेदी, अनु कुमारी, तेजस्विनी गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए। इसी प्रकार हिंदी श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सांत्वना पुरस्कार क्रमशः आस्था गौतम, शिवानी शर्मा, अमनदीप कौर, प्रगति ने प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार स्वरूप ₹११००, द्वितीय पुरस्कार स्वरूप ७०० रुपए, तृतीय पुरस्कार स्वरूप ₹५०० और सांत्वना पुरस्कार स्वरूप २५० रुपए की राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में रसायन विज्ञान विभाग से चंदन मौर्या एवं डॉसुनीता सिंह ने भी काव्य पाठ कर छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रोफेसर मंजू गुप्ता ने एवं संचालन डासुनीता सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय से चंदन मौर्य, भावना एडिसन, अलका सिंह और डा क्षितिज शुक्ला समेत विज्ञान संकाय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।