बिधूना। कस्बा के मध्य स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर उत्तर प्रदेश का मानचित्र बनाया एवं आकर्षक रंगोली बनाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी बिधूना श्रीमती लवगीत कौर रहीं।
इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने प्रदेश की संक्षिप्त जानकारी, प्रदेश के ऊपर नवनिर्मित व स्वरचित एक गीत सुनाया एवं सभी मंडलों एवं जनपदों के नाम सुनाएं।
सिविल बार एसोसिएशन ने काली पट्टी बांध किया कार्य, मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को दिया
इसके बाद बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोकगीत, नशा मुक्ति गीत, विज्ञान की आवर्त सारणी, इंग्लिश में भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के बाद उप जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का भी अवलोकन किया एवं बच्चों की रंगोली की प्रशंसा की। उप जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश निर्मित रंगोली की प्रशंसा कर उस रंगोली को प्रथम स्थान दिया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निर्मित रंगोली भी उनके मन को खूब भाई और उसकी उन्होंने प्रशंसा की।
इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उच्च प्राथमिक विद्यालय बिधूना के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह सेंगर व स्टाफ द्वारा उप जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना श स्वागत गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान रेनू देवी, के.के. यादव, अनीता चौहान, अलिका, दिनेश सिंह सेंगर, मुकुल यादव, राजेश शुक्ला के अलावा विद्यालय के 190 बच्चे उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – राहुल तिवारी/ संदीप राठौर चुनमुन