Breaking News

भाजपा में भी परिवारवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरुआत से पारिवारिक सदस्यों को टिकट देने के विरोध में है और परिवारवाद के मुद्दे को कांग्रेस के ख़िलाफ हथियार बनाते रहे हैं साथ ही उन्होंने मौक़ापरस्ती पर भी कई बार सवाल उठाए हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान मोदी ने ये मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया था। लेकिन अब उनकी ही पार्टी ये बातें भूल गई लगती है.
मोदी ने कहा था, कांग्रेस से कोई उम्मीद मत कीजिए, लोकतंत्र उनके स्वभाव में नहीं है, वो परिवारवाद की राजनीति से जिंदा हैं और सोचते हैं कि लोग उनकी जेब में हैं। लेकिन भाजपा भी अब कुछ ऐसा ही करती नजर आ रही है।
उत्तर प्रदेश चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा ने नोएडा से पंकज सिंह को टिकट दिया है, वो गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं. लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन मैदान में होंगे, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे हैं, और भाजपा के सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को भी टिकट मिल गया है,भाजपा नेता विजय बहुगुणा की बहन और कांग्रेस से भाजपा में आईं रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ेंगी, पूर्व मुख्यमंत्री और अब राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है,
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की अगुवाई करने वाली रीता अक्टूबर, 2016 में ही भाजपा में आई थीं,बसपा से भाजपा में आए ब्रजेश पाठक को भी टिकट मिल गया ह,.इसके अलावा छह महीने पहले बसपा से भाजपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य भी कमल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

‘आप इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं?’, कोविड मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाई है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना ...