Breaking News

पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिये अपने शहर का रेट

सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए रविवार वाले दाम ही चुकने होंगे। इससे पहले लगातार दो दिनों से पेट्रोल और डीजल महंगा हो रहा था। जबकि पिछले सप्ताह गुरुवार को पेट्रोल के दाम पांच महीने के निचले स्तर पर थे, वहीं डीजल करीब साढ़े सात महीने में सबसे सस्ता हो गया था।

सोमवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 72.01, 74.65, 77.67 और 74.81 रुपये है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 64.70, 67.02, 67.80 और 68.32 रुपये चुकाने होंगे।

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

About News Room lko

Check Also

लंदन की टिफिन सर्विस में दिखी मुंबई के डब्बेवालों जैसी व्यवस्था, आनंद महिंद्रा ने साझा किया वीडियो

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में डब्बावाला काफी मशहूर है। लंबे समय से मुंबई के विभिन्न ...