Breaking News

देखिये छुट्टियों की लिस्ट,अक्टूबर में 11 दिन रहेंगे बैंक बंद…

अक्टूबर के महीने से त्योहारों की छुट्टियों का दौर शुरू हो गया है। दशहरा,दिवाली और कुछ त्योहार इस बार महीने कुल 11 छुट्टियां लेकर आ रहे हैं। इसमें सरकारी और निजी बैंकों के कर्मचारी सबसे ज्यादा छुट्टी मनाएंगे, हालांकि इनमें कुछ छुट्टियां शहरों और राज्यों के हिसाब से कम ज्यादा भी हो सकती हैं। लेकिन कुल घोषित सरकारी 11 छुट्टियां इस महीने पड़ेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के वर्तमान नियमों के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है। इसके अलावा रविवार को छुट्टी होती है।कोलकाता में 5 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन महाष्टमी है। 7 अक्टूबर को कोलकाता चेन्नई में नवमी/आयुद्धपूजा/दुर्गापूजा को त्योहार के लिए बैंक बन्द रहेंगे।

जारी लिस्ट-
2 अक्टूबर, गांधी जयंती
5 अक्टूबर, दुर्गापूजा
6 अक्टूबर, रविवार
7 अक्टूबर, महानवमी
8 अक्टूबर, दशहरा
12 अक्टूबर, शनिवार
13 अक्टूबर, रविवार
20 अक्टूबर, रविवार
26 अक्टूबर, शनिवार
27 अक्टूबर, रविवार
28 अक्टूबर, दीपावली

About Samar Saleel

Check Also

मतदान के दौरान गोलीबारी; राजनीतिक दलों के एजेंटों की मिली धमकी, नाराज मतदाताओं ने की तोड़फोड़

इंफाल: आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान दो पूर्वी और तीन पश्चिमी ...