Breaking News

NRI महिला ने भगवान शिव को चढ़ाया सोने का मुकुट, इस्लाम छोड़ा हिंदू धर्म अपनाया

स मुस्लिम महिला ने पहले इस्लाम छोड़ा और फिर हिंदू धर्म अपना लिया। अब इस महिला ने भगवान शिव को सोने का मुकुट चढ़ाया है। इसकी काफी चर्चा हो रही है। गाजियाबाद के डासना मंदिर में अमेरिका की रहने वाली महिला चिकित्सक ने भगवान शिव को सोने का मुकुट और अन्य सामान चढ़ाए हैं।

कहा जा रहा है कि जो सोने का मुकुट महिला ने भगवान को चढ़ाया है वो 19 तोले का है। इस मुकुट को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले दो कलाकारों ने तैयार किया है। यह एनआरआई लेडी डॉक्टर पहले मुस्लिम थीं लेकिन बाद में उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था।

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। महामंडलेश्वर की बातों से प्रभावित होकर लेडी डॉक्टर ने अपना धर्म परिवर्तन करने का फैसला किया। करीब एक साल पहले महिला ने सनातन धर्म अपना लिया। इसके साथ ही महिला ने महादेव को अपना गुरु मान लिया और जकदंगा महाकाली डासना देवी को अपनी मां मान ली।

नरसिंहानंद गिरि ने बताया कि एआरआई महिला ने अब सोने के मुकुट के साथ-साथ मेकअप के सभी सामान भगवान शिव के लिए भेजा है। सोने का वजन 19 तोला है। शिव शक्ति धाम डासना मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद पंडित सनोज शास्त्री और पंडित कृष्णवल्लभ भारद्वाज ने भगवान शिव का श्रृंगार किया। इसके बाद भगवान शिव को यह मुकुट पहनाया गया है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका की यह महिला चिकित्सक मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं। पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर और डासना मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने बताया कि यह महिला चिकित्सक गुजरात से हैं। फिलहाल वो यूएस में रहती हैं। महामंडलेश्वर ने कहा कि करीब 5 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए महिला चिकित्सक ने उनसे संपर्क किया था।

About News Room lko

Check Also

समाजवादी युवा नेता अमरेन्द्र सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश महासचिव एवं ...