Breaking News

कन्नौज कांड पर सीएम योगी इशारों में कह गए ये बड़ी बात, बोले- नवाब ब्रांड इनका असली चेहरा

मैनपुरी:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरनाहल में विभिन्न योजनाओं के पात्रों को ऋण वितरण के साथ ही छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 68 करोड़ परियोजनाओं का लोकार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि मैनपुरी ऋषियों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। सवाल करते हुए कहा कि मैनपुरी जो कभी वीवीआईपी था, वो क्यों पिछड़ गया? मैनपुरी पहचान की मोहताज रही। ये जिसने किया अराजकता उनके डीएनए में है।

प्रदेश के मुखिया ने कहा कि कन्नौज का नवाब ब्रांड इनका असली चेहरा है। वसूली में चाचा और भतीजे समान भागीदार होते थे। प्रदेश को सपा ने दंगों में झोंक दिया था। सरकारी धन की लूट की गई। नौकरियों में फर्जीवाड़ा किया गया। 2017 के पहले हर नौकरी बिकती थी। वसूली में चाचा और भतीजा समान भागीदार होते थे। ज्यादा वसूली पर भतीजा सब ले जाता था। इन्हें मैनपुरी या इटावा की नहीं अपनी चिंता थी। इन लोगों ने विदेशो में द्वीप खरीद लिए हैं। हमें तो उत्तर प्रदेश में रहना है। चाचा की आदत है धक्का खाकर पड़े रहना, लेकिन जनता धक्के नहीं खाएगी।

सीए योगी ने कहा कि आज प्रदेश में लूट या अपहरण नहीं होता है। आज अगर कोई ऐसी कोशिश करेगा तो आने वाली 7 पीढ़ियों को सबक सिखाने वाली कार्रवाई होती है। उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं विकसित राज्य है। 2017 के पहले मैनपुरी के लोगों को शक की निगाहों से देखते थे। यहां के लोगों को होटल नहीं मिलते थे। आज ऐसा नहीं है। मैनपुरी के लोगों के पास पहचान का संकट नहीं है। उत्तर प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर का मोडल बना दिया है। 40 लाख करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। 2017 में उत्तर प्रदेश 7वीं अर्थव्यवस्था थी आज दूसरी पर आ गई है। अब इसे नंबर 1 बनाएंगे।

About News Desk (P)

Check Also

नया जिला बनने की अटकलों को लगा विराम, शासन ने कहा – ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

लखनऊ:  यूपी में नया जिला बनने की अटकलों को विराम लग गया है। शासन ने ...