Breaking News

दिल्ली में महामारी का कहर जारी, 91.77 लाख के पार पहुंचा आकंड़ा, जानिए आपके राज्य का हाल

देश में सोमवार को कोरोना के 37 हजार 441 नए मरीज मिले, 42 हजार 195 ठीक हुए और 481 की मौत हो गई। ऐसे में एक्टिव केस में 5 हजार 251 की कमी आई। यह बीते छह दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 17 नवंबर को 6 हजार 6854 एक्टिव केस कम हुए थे। देश में अब तक 91.77 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 86.03 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.34 लाख की मौत हो चुकी है। 4.37 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। एक्टिव केस का यह आंकड़ा 22 जुलाई के बाद सबसे कम है।

जानिए आपके राज्य का हाल

दिल्ली में सोमवार को 4454 लोग संक्रमित पाए गए। 7216 लोग रिकवर हुए और 121 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 34 हजार 317 लोग यहां संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

मध्यप्रदेश में सोमवार को 1701 लोग संक्रमित पाए गए। 1120 लोग रिकवर हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 94 हजार 745 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 12 हजार 336 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 79 हजार 237 लोग ठीक हो चुके हैं।

गुजरात में सोमवार को 1487 लोग संक्रमित पाए गए। 1234 लोग रिकवर हुए और 17 की मौत हो गई। अब तक प्रदेश के 1 लाख 98 हजार 899 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में सोमवार को 4153 नए मामले सामने आए। 3729 लोग रिकवर हुए और 30 की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 17 लाख 84 हजार 361 हो गया है।

राजस्थान में सोमवार को 3232 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2288 लोग रिकवर हुए और 18 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 47 हजार 168 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

क्या सुप्रिया श्रीनेत ने मारे गए नक्सलियों को बताया शहीद?, BJP ने लगाया कांग्रेस पर बड़ा आरोप

नई दिल्ली : चुनाव शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे ...