Breaking News

अर्पिता ने अपने दोनों बच्चो के साथ शेयर की ये बेहद क्यूट तस्वीर, आप भी देखे

बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान अपने जन्मदिन (27 दिसंबर) के दिन एक बार फिर से मामा बने हैं। सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भाई के जन्मदिन पर बेटी को जन्म दिया। अर्पिता की ख्वाहिश थी कि वो अपने बच्चे को भाई सलमान के जन्मदिन के दिन ही जन्म दें और ऐसा हुआ भी। अर्पिता और आयुष ने अपनी बेटी का नाम ‘आयत’ रखा है।

आयत के जन्म के बाद उनकी तस्वीरें भी पिता आयुष ने फैन्स के साथ साझा की थीं। अब बेटी के जन्म के एक महीने बीत जाने के भी बाद आयुष ने बेटी की एक तस्वीर और साझा की है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीर साझा करते ही खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में आयुष ने लिखा, ‘हैप्पी फेसेज’।

इस तस्वरी में आयुष की पत्नी अर्पिता खान शर्मा, बेटे आहिल शर्मा और बेटी आयत शर्मा तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अर्पिता दोनों बच्चों को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं। दोनों बच्चे मां के गालों को चूम रहे हैं। वहीं तस्वीर में अर्पिता भी बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर साफ पता लग रहा है कि वो अपने मदरहुड को काफी एंज्वॉय कर रही हैं।

वहीं अर्पिता और सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भी ये तस्वीर अपने अकाउंट पर साझा की है। इसके अलावा अतुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो वीडियो स्टोरी भी साझा की है। जिसमें इस फोटोशूट के दौरान की कई तस्वीरें एक साथ देखने को मिल रही हैं। इस फोटो वीडियो में अर्पिता और दोनों बच्चों की केमिस्ट्री किसी का भी दिल जीतने वाली है। अर्पिता की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

About News Room lko

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...