Breaking News

पुलिस प्रशासन ने रोकी सपा की किसान यात्रा

रायबरेली। बुधवार को सपा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने किसान यात्रा निकालकर गाँव-गाँव किसानों से सम्पर्क किया। किसान यात्रा के कस्बा खीरों पहुँचते ही पुलिस ने रोक लिया और वापस लाकर ब्लाक मुख्यालय परिसर में बैठा दिया। समाजवादी किसान यात्रा का नेतृत्व कर रहे सपा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने बताया कि सरकार ने किसान और किसानी विरोधी कानून बनाया है। जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। पूंजीपतियों व बिचौलियों व व्यापारियों को सीधे लाभ पहुँचाने वाले कानून का उनकी पार्टी विरोध कर रही है। भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए वीरेन्द्र यादव ने बताया कि प्रदेश और देश का किसान प्राकृतिक आपदा से जूझता हुआ फसलों को तैयार करता है लेकिन उसकी फसल का मूल्य व्यापारी निर्धारित करते हैं। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता।

किसान मेहनत करता है लेकिन उसका फायदा व्यापारी उठाते हैं। सरकार ने जो कानून बनाया है वह पूरी तरह से किसानों के हित में नहीं है। इसलिए सपा किसान यात्रा निकाल कर गाँव-गाँव घूमकर किसानों से सम्पर्क कर उन्हें जागरूक कर रही है। सपा की प्रमुख माँग है कि किसान कानून में संसोधन कर किसानों की हर उपज का उचित समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाय। किसानों की उपज बिचौलियों व व्यापारियों के बजाय सीधे मण्डियों में खरीदी जाय। जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ मिल सके। लेकिन भाजपा उनकी किसान यात्रा को अपनी दमनकारी नीति से दबाना चाहती है। उनकी पार्टी की किसान यात्रा लगातार जारी रहेगी। लगातार किसानों को जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर कोतवाल लालगंज अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक गुरुबक्सगंज व सरेनी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। बुधवार की शाम एसडीएम लालगंज जीतलाल सैनी ने ब्लाक मुख्यालय पहुँचकर सपा के नेताओं से वार्ताकार उन्हें उनके घर वापस भेज दिया गया। इस किसान यात्रा में सपा के जिला महासचिव मो अरशद खान, विधानसभा अध्यक्ष कृपाशंकर यादव, ब्लाक अध्यक्ष सन्तलाल यादव, चन्द्रराज पटेल, पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू लोधी, अमित यादव, बृजेश यादव, हरिओम मिश्रा, सन्तराम यादव, सुरेश लोधी, पवन पटेल आदि साहित काफी संख्या में सपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे ।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...