Breaking News

नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर किया ऐसा , पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

राजधानी रांची में 4 दिन के भीतर 3 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना हो गई। इस बार डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह में अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

इस मामले में नाबालिग पीड़िता के बयान पर डोरंडा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष तिग्गा, अशोक उरांव और अभिषेक केरकेट्टा शामिल है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया है। वहीं मंगलवार को पुलिस दोनों नाबालिगों का कोर्ट में बयान कराएगी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रविवार दिन के दो बजे अपनी दोस्त के साथ चापूटोली गई। वहां पर करण कच्छप को बुलाया। करण अपने दोस्तों के साथ चापूटोली पहुंचे। सभी मिलकर पार्टी करने के लिए रेस्टोरेंट गए। वहां पर करण के कुछ और दोस्त भी पहुंचे। करीब 13 लोग थे। सभी ने रेस्टोरेंट में शराब पी और खाना खाया। करण और उसके दोस्तों ने उन्हें भी जबरन शराब पिला दी, जिससे वे और उसकी दोस्त नशे की हालत में थे।

नाबालिग लड़की ने पुलिस को बयान दिया है कि रविवार की रात वह अपने कुछ पुरुष दोस्तों के साथ नामकुम स्थित एक रोस्टेरेंट से पार्टी मनाने के बाद डिबडीह स्थित नया टोली लौटी थी। उस वक्त उसके साथ अभिषेक केरकेट्टा, अशोक उरांव, मनीष तिग्गा को छोड़कर अन्य दोस्त शराब पीने के बाद नया टोली से चले गए। उनके जाने के बाद तीनों ने मिलकर उन्हें और उनकी दोस्त को जबरन शराब पिला दी, जिससे वे दोनों नशे में आ गई।

इसके बाद तीनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहीं उसकी दोस्त के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। रात करीब एक बजे उसकी दोस्त ने अपने भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। लाइव लोकेशन भेजकर उसे बुलाया। इसके बाद दोनों वहां से निकलकर अपने-अपने घर लौटे।

About News Room lko

Check Also

राहुल गांधी के अंकल सैम लेकर आए हैं जनता की सम्पत्ति को हड़पने का नया प्लान- डा दिनेश शर्मा

• कांग्रेस पहले से ही माहिर रही है जनता के पैसे का बंदरबांट करने में ...