Breaking News

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन, बेटे ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी जानकारी , बेंगलुरु में चल रहा था इलाज

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमान चंडी का मंगलवार को निधन हो गया है। 79 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस नेता के बेटे ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। चंडी बीते कुछ समय से बीमार थे और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहकर इलाज करा रहे थे।

चंडी का राजनीतिक सफर 5 दशक से ज्यादा का रहा। वह 27 साल की उम्र में केरल विधानसभा के लिए चुने गए थे और लगातार 11 चुनाव जीते। वह 2004-2006 और 2011-2016 तक केरल के मुख्यमंत्री भी रहे। लंबी सियासी पारी में उन्होंने चार बार केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री की भूमिका भी अदा की। साथ ही चार बार केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी कांग्रेस नेता के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा, ‘हम एक साथ विधानसभा के लिए चुने गए थे। एक ही समय पर हम छात्र जीवन से राजनीति में आए। हमने एक साथ सार्वजनिक जीवन जिया और उन्हें विदाई देना बेहद मुश्किल है। ओमान चंडी एक सक्षम प्रशासक थे और ऐसे व्यक्ति थे, जो लोगों के जीवन से जुड़े हुए थे।’

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरण ने भी ट्विटर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया को प्यार की ताकत से जीतने वाले राजा की कहानी का अंत हो गया। आज मैं महान ओमान चंडी के निधन से बेहद दुखी हूं। उन्होंने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया था। उनकी विरासत की गूंज हमेशा हमें सुनाई देती रहेगी।’

About News Room lko

Check Also

नहीं थम रही मणिपुर में हिंसा की आग; कुकी उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों की जान गई

नारानसेना:  मणिपुर में जारी हिंसा अभी थमती नहीं दिख रही है। लोकसभा चुनाव के एक ...