Breaking News

प्रदेश में तेज़ी से चलाया जा रहा है गड्ढामुक्ति अभियान- जितिन प्रसाद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा आम जनमानस को सुगम यातायात उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में मार्गों को गड्ढामुक्त किए जाने का अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढामुक्ति अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य 60497.03 किमी लम्बाई के सापेक्ष 15 नवम्बर 2022 तक 54137.81 किमी लम्बाई के मार्ग को #गड्ढामुक्त किया जा चुका है, जो कि गड्ढामुक्ति हेतु निर्धारित लक्ष्य का 89 प्रतिशत है। बचे हुए कार्यों को भी प्राथमिकता पर कराया जा रहा है।

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे गड्ढामुक्ति अभियान के तहत 15 नवम्बर तक वाराणसी क्षेत्र में 4421.22 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 4022.63 किमी लम्बाई (91 प्रतिशत) मार्ग, सहारनपुर क्षेत्र में 1823.25 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 1746.61 किमी लम्बाई (96 प्रतिशत) मार्ग, मुरादाबाद क्षेत्र में 3725.78 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 3509.86 किमी लम्बाई (94 प्रतिशत) मार्ग, झाँसी क्षेत्र में 2239.96 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 2032.24 किमी लम्बाई (91 प्रतिशत) मार्ग, अयोध्या क्षेत्र में 4595.59 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 4166.47 किमी लम्बाई (91 प्रतिशत) मार्ग, कानपुर क्षेत्र में 4631.98 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 4066.12 किमी लम्बाई (88 प्रतिशत) मार्ग, आगरा क्षेत्र में 2911.78 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 2632.26 किमी लम्बाई (90 प्रतिशत) मार्ग, बाँदा क्षेत्र में 2327.81 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 2175.09 किमी लम्बाई (93 प्रतिशत) मार्ग, मेरठ क्षेत्र में 2611.94 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 2314.96 किमी लम्बाई (89 प्रतिशत) मार्ग को गड्ढामुक्त किया जा चुका है।

वहीं प्रयागराज क्षेत्र में 3979.43 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 3412.36 किमी लम्बाई (86 प्रतिशत) मार्ग, अलीगढ़ क्षेत्र में 2871.00 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 2600.82 किमी लम्बाई ( 91 प्रतिशत) मार्ग, मिर्ज़ापुर क्षेत्र में 2599.06 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 2215.53 किमी लम्बाई (85 प्रतिशत) मार्ग, गोंडा क्षेत्र में 3009.11 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 2695.46 किमी लम्बाई (90 प्रतिशत) मार्ग, बस्ती क्षेत्र में 2201.82 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 1841.12 किमी लम्बाई (84 प्रतिशत) मार्ग, लखनऊ क्षेत्र में 6039.70 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 5390.33 किमी लम्बाई (89 प्रतिशत) मार्ग, बरेली क्षेत्र में 3581.62 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 3217.29 किमी लम्बाई (90 प्रतिशत) मार्ग, आज़मगढ़ क्षेत्र में 2706.23 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 2360.17 किमी लम्बाई (87 प्रतिशत) मार्ग, गोरखपुर क्षेत्र में 4219.78 किमी लम्बाई के लक्ष्य के सापेक्ष 3738.49 किमी लम्बाई (89 प्रतिशत) मार्ग को गड्ढामुक्त किया जा चुका है।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा 11040.59 किमी लम्बाई के मार्ग के नवीनीकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 15 नवम्बर 2022 तक 5070.55 किमी लम्बाई में नवीनीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही विशेष मरम्मत के अन्तर्गत 12563.30 किमी लक्ष्य के सापेक्ष 6345.00 किमी लम्बाई में सड़कों के विशेष मरम्मत का कार्य पूर्ण किया चुका है।

About Samar Saleel

Check Also

बच्चे के जन्म की खुशी पर बांटे लड्डू खाने से 15 बच्चे बीमार, कई अस्पताल में भर्ती

लखनऊ के मेहंदीगंज इलाके में बच्चे की खुशी के अवसर पर बांटे गए लड्डू खाने ...