Breaking News

तांगा से कुचलकर गर्भवती गंभीर घायल

अछल्दा/औरैया। थानाक्षेत्र के ग्राम पसैया में अपने खेतों से कूड़ा डाल कर लौट रही महिला को सामने से आ रहे तांगे ने लापरवाही से तांगा चलाते हुए कुचल दिया, जिससे गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पसैया निवासी सुधा देवी पत्नी बबलू नाथ अपने खेतों पर कूड़ा डाल कर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में सामने से आ रहे उसी गांव निवासी तांगे वाले शीतनाथ पुत्र विशंभर नाथ ने लापरवाही से तांगा चलाते हुए उसे कुचल दिया, जिससे गर्भवती महिला सुधा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अछल्दा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...