Breaking News

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की भी प्रसिद्ध एक्ट्रेस में की जाती है शुमार

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की भी प्रसिद्ध एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. एक्टिंग के उनके दीवाने देश के हर कोने में हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कमबैक किया है. शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में वे फरहान अख्तर संग नजर आईं. साथ ही रोहित सराफ  जायरा वसीम भी इस फिल्म में मुख्य किरदार में दिखाई दिए. छोटे  खुशहाल परिवार की इस कहानी में एक ट्विस्ट है जो सभी को दंग कर देने वाला है. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन प्रियंका चोपड़ा को इसका कोई अफसोस नहीं क्योंकि वे अपने कार्य को पूरी मेहनत से करने में विश्वास रखती हैं.

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी भांजी स्काई कृष्णा से मिलीं जिनके साथ वे स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आईं. इस दौरान का वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें उनकी भांजी उन्हें ‘क्यूट’ कहती नजर आ रही हैं. बदले में प्रियंका भी उन्हें यही कहती नजर आ रही हैं. पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं कि हम दोनों ही क्यूट हैं.

About Samar Saleel

Check Also

घी वाली रोटी खाकर सबा आजाद ने बना लिए तगड़े एब्स, लोग हुए हैरान

अभिनेत्री सबा आजाद ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर के चलते काफी चर्चा में रहती ...