Breaking News

रेल संरक्षा आयुक्त ने जंघई-बरियाराम-उग्रसेनपुर रेलपथ पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जंघई जंक्शन बरियाराम-उग्रसेनपुर रेलखंड के 14.62 किमी रेलपथ के दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल मार्ग के कार्य का आज 22 सितम्बर को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर परिमंडल दिनेश चंद देशवाल द्वारा निरीक्षण किया गया।

कैसे अमेरिका पहुंचीं 297 कलाकृतियां? जिन्हें बाइडन ने भारत को किया वापस; जानें उनके बारे में सबकुछ

रेल संरक्षा आयुक्त ने जंघई-बरियाराम-उग्रसेनपुर रेलपथ पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया

आज के इस दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य के उपरांत जंघई से फाफा मऊ जंक्शन (46.79 KM) रेल खंड में जंघई जंक्शन से उग्रसेनपुर (14.62 KM) के मध्य रेल मार्ग दोहरीकृत/विद्युतीकृत हो जायेगा एवं इस रेल मार्ग पर परिचालन संभव हो सकेगा। इस रेल खण्ड से हो कर गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन में सुधार, तथा समय की बचत होगी साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी कम हो जाएगी।

Please also watch this video

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कुलदीप तिवारी ने बताया कि अपने इस निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर परिमंडल दिनेश चंद देशवाल ने जंघई जंक्शन, बरिया राम एवं उग्रसेनपुर स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए स्टेशन की नई बिल्डिंग, रिले रूम, IPS रूम, संरक्षा संबंधी कार्यालयों व अभिलेखों, संरक्षा के सभी आवश्यक मानकों, संसाधनों, उपकरणों इत्यादि का विधिवत निरीक्षण किया।

रेल संरक्षा आयुक्त ने जंघई-बरियाराम-उग्रसेनपुर रेलपथ पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया

उन्होंने रेलपथ सहित अन्य समस्त आवश्यक प्रक्रियाओं का मोटरट्राली द्वारा जंघई जंक्शन से उग्रसेनपुर के मध्य गहनता से निरीक्षण किया तथा मार्ग में पड़ने वाले लेवल क्रॉसिंग, Point 224 B, Point 63 B, वरुणा रिवर ब्रिज, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा रेलपथ की संरक्षा की व्यवस्थाओं को देखा और इस संबंध में अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित दिये। इस बीच रेल संरक्षा आयुक्त, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एवं मंडल रेल प्रबंधक ने जंघई जंक्शन, बरियाराम एवं उग्रसेनपुर स्टेशनों पर पौधारोपण भी किया एवं मंडल रेल प्रबंधक ने बरियाराम स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।

रेल संरक्षा आयुक्त ने जंघई-बरियाराम-उग्रसेनपुर रेलपथ पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया

इसके बाद उन्होंने उग्रसेनपुर से जंघई के मध्य स्पीड ट्रायल किया और रेल परिचालन एवं संरक्षा संबंधी सभी नियमों का पूर्णतया पालन करते हुए कार्य करने पर विशेष बल दिया। इस निरीक्षण में रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), श्याम सिंह एवं मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा व विभिन्न विभागों एवं यूनिटों के उच्चाधिकारियों सहित अनेक रेलकर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के पूरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला

• नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया उद्घाटन। अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन ...