Breaking News

राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने बिधूना में की जनसुनवाई भाजपा कार्यकर्ताओं से भी की चर्चा

बिधूना/औरैया। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं राज्यसभा की सदस्यता साथ में बिधूना कस्बे के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में गुरुवार को समस्या निस्तारण शिविर लगाकर जनसुनवाई की वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं से भी पार्टी संगठन पर चर्चा की। भाजपा की राज्यसभा की सदस्य गीता शाक्य ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में आयोजित समस्या निस्तारण शिविर में फरियादियों की समस्याएं सुनी और समस्याओं का 1 सप्ताह के अंदर निराकरण करने का भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इस जनसुनवाई शिविर के मौके पर संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा कि कहा कि सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों का 1 सप्ताह के अंदर निराकरण करना सुनिश्चित करें शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व पार्टी संगठन के संबंध में की चर्चा की। राज्यसभा सदस्य श्रीमती शाक्य ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतारेगी ऐसे में पार्टी जनों की जिम्मेदारी है कि वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए कमर कसकर तैयार रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव घर-घर जाकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों उपलब्धियों जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं साथ ही कृषि कानून के संबंध में भी गुमराह किए गए किसानों को भी उसकी हकीकत बताएं।

ताकि किसान अपनी खुशहाली के लिए भाजपा द्वारा लाए गए कृषि कानून को समझ सके। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री ऋषि पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, अरूणा सक्सेना, निर्मला चौहान, शैलेंद्र भदौरिया, कुलदीप बाजपेई, आदि प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ बिधूना कोतवाली के उपनिरीक्षक पवन कुमार यादव भी मौजूद थे।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...