Breaking News

यूपी में 16 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

यूपी में तबादलों का दौर जारी है। इसके चलते यूपी पुलिस में अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया गया। जारी लिस्ट के अनुसार 16 पुलिस वालों को इधर से उधर किया गया है। इनके अलावा पहले ही शुक्रवार को पांच आईएएस अफसर, शनिवार को तीन पीसीएस अधिकारी और बुधवार को 9 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।

ये भी हुए ट्रांसफर
अलीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक, शिव प्रताप सिंह अब मेरठ पुलिस उपाधीक्षक बने। लखनऊ पुलिस उपाधीक्षक, प्रयांक जैन अब शाहजहांपुर के पुलिस उपाधीक्षक बने। लखनऊ भ्रष्टाचार निवारण संगठन के पुलिस उपाधीक्षक, योगेन्द्र सिंह अब लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक बने लखनऊ सीबी सीआईडी, अंकित कुमार अब मुरादाबाद के पुलिस उपाधीक्षक बने। बलिया के पुलिस उपाधीक्षक, राजेश कुमार तिवारी अब मुरादाबाद के पुलिस उपाधीक्षक बने। सोनभद्र, 48वी वाहिनी पीएसी, उपसेनानायक, एसएन वैभव पांडेय अब बलिया पुलिस उपाधीक्षक बने लखनऊ, सीबी सीआईडी, पुलिस उपाधीक्षक, आलोक कुमार अग्रहरी अब झांसी के पुलिस उपाधीक्षक बने। लखनऊ, 32वी वाहिनी पीएसी, सहायक सेनानायक, राजेन्द्र कुमार सिंह अब लकनऊ (एयरपोर्ट सुरक्षा) के पुलिस उपाधीक्षक बने।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला
– मेरठ जोन की अपर पुलिस महानिदेशक, आलोक दुबे को ट्रांसफर कर मेरठ में उनसेनानायक, 06 वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी दी गई।
– मेरठ उनसेनानायक, 06 वाहिनी पीएसी, अनिल कुमार को ट्रांसफर कर अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन बनाया गया।
– अपर पुलिस अधीक्षक / स्टाफ आफिसर, अपर पुलिस महानिदेशक, कृपा शंकर को लखनऊ का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया।
– लखनऊ के अपर पुलिस अधिक्षक, पूर्णेन्दु सिंह को अधीक्षक / स्टाफ आफिसर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एंव व्यवस्था की जिम्मेदारी दी।
– अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर, इन्दु सिद्धार्थ को अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, मेरठ की जिम्मेदारी दी।
– अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद महोबा से अपर पुलिस, राजेन्द्र कुमार गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद अयोध्या की जिम्मेदारी दी।
– अपर पुलिस अधीक्षक, अयोध्या के राहुल मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक, यूपी रहेंगे।
– अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध जनपद बुलंदशहर, कमलेश बहादुर को अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जनपद मेरठ पद पर स्थानान्तरित किया।

 

About News Room lko

Check Also

स्पेस एजुकेशन हब बनाने के प्रयास

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन पर अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा संवर्द्धन कार्यक्रम ‘आविष्कार‘ ...