Breaking News

सुधार ही प्रासंगिकता की कुंजी है: यूएन में भारतीय राजदूत

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने सोमवार को यहां ‘संयुक्त राष्ट्र प्रणाली को मजबूत बनाने’ पर हुई बहस में भारत का वक्तव्य दिया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक बदलावों का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि सुधार ही प्रासंगिकता की कुंजी है।

भारत ने नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत

भारतीय राजदूत ने कहा दुनिया में बहुत बदलाव आया है और साथ ही इसकी चिंताएं और अवसर भी बदल गए हैं। यह जरूरी है कि संयुक्त राष्ट्र सुधारित बहुपक्षवाद के माध्यम से साझा आधार और आगे का रास्ता खोजने के लिए केंद्रीय मंच बने।

सुधार ही प्रासंगिकता की कुंजी है: यूएन में भारतीय राजदूत

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से भारतीय राजदूत के वक्तव्य का एक वीडियो साझा किया। भारतीय मिशन ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि राजदूत हरीश ने यूएन प्रणाली में सुधार की वकालत करने के साथ ही विकासशील देशों के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने युवाओं की सार्थक भागीदारी का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि वे शासन और सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Please watch this video also 

दरअसल भारत यूएनएससी सहित यूएन की समस्त प्रणाली में सुधार के लिए लगातार जोर दे रहा है, जिसमें अंतर-सरकारी वार्ता (आईजीएन) में सक्रिय रूप से शामिल होना भी शामिल है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया है।

हाल ही में जयशंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान संयुक्त राष्ट्र को एक ऐसी पुरानी कंपनी करार दे दिया, जो बाजार से कदमताल तो नहीं मिला पा रही है, मगर उसने जगह घेर रखी है।

उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री, फारूक अब्दुल्ला ने किया एलान

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में एक बातचीत के दौरान जयशंकर ने रविवार को यूएन की आलोचना करते हुए कहा यह एक पुरानी कंपनी की तरह है, जो बाजार के साथ पूरी तरह से नहीं चल पा रही है, लेकिन जगह घेरे हुए है। दुनिया में दो बहुत ही गंभीर संघर्ष चल रहे हैं और इन पर संयुक्त राष्ट्र की क्या भूमिका है? निश्चित रूप से एक दर्शक की भूमिका है।

रिपोर्ट-शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया मालदीव के राष्ट्रपति का स्वागत

आगरा/लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र ...