Breaking News

Reliance Kavach : रिलायंस अपने कर्मचारियों के प्रति गंभीर

देश में हरतरफ दुपहिया वाहनों के बढ़ते हादसों को देखते हुए पेट्रोलियम क्षेत्र की निजी अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए इस दिशा में सुरक्षा को लेकर Reliance Kavach रिलायंस कवच नाम के स्कीम के साथ अपने कर्मचारियों का ख्याल रखेगी।

Reliance Kavach नाम की सुरक्षा किट से..

अपने दुपहिया वाहन से चलने वाले कर्मचारियों का ख्याल रखते हुए रिलायंस एक Reliance Kavach सुरक्षा किट उपलब्ध कराएगा जिसमें हेलमेट, कंधों और कोहनियों को सुरक्षा देने वाली जैकेट, हथेलियों को घिसटने से बचाने के लिए दस्ताने और घुटनों को सुरक्षा देने वाले गार्ड शामिल हैं। यह सारा सामान अंतरराष्ट्रीय मानक का है।

रिलायंस की इस किट की बाजार कीमत 50 हजार रुपए के करीब है जिसे कंपनी अपने कर्मचारियों को 12 हजार रुपए में उपलब्ध करा रही है। कर्मचारी इसे शून्य ब्याज मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी कर्मचारियों को इसके लिए उदार ऋण भी मुहैया कराएगी।

अध्ययन के अनुसार विश्व में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं भारत में होती हैं। इन हादसों में रोजाना 400 से ज्यादा हादसे दुपहिया वाहनों के होते हैं। रिलायंस को उम्मीद है कि दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए उसकी इस पहल को अन्य कंपनियां भी आगे बढ़ाएगी।

रिलायंस के इस पहल से कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ ,सड़क दुर्घटना के समाधान का एक विकल्प का मार्ग भी खुल गया है।

About Samar Saleel

Check Also

शेयर बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, निफ्टी 22200 के करीब

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में मजबूती दिखी। सुबह 9 ...