Breaking News

महासमिति के राहत कार्य

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के आपदा राहत कार्य लगातार जारी है। महासमिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि राशन व मास्क वितरण सेनेटाइजेशन आदि के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। सड़क पर जो भी बिना मास्क के दिखाई दे रहा है,उसको मास्क देकर उसे पहनने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

इसके अलावा फिजिकल डिस्टेनसिंग के पालन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इस क्रम में आज अनेक खंडों में राशन और मास्क का वितरण किया गया। नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन द्वारा प्रेषित मास्क विश्वास खण्ड में अंजली उपाध्याय द्वारा वितरित किये गए।

जबकि राशन वितरण कार्यक्रमों में डॉ. राघवेंद्र शुक्ला के अलावा नगर निगम जोनल अधिकारी राजेश सिंह, राजेन्द्र पाल, रूप कुमार शर्मा, आलोक मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र सोनी, ज्योति प्रकाश, नन्दनी मिश्रा शामिल हुए।

About Samar Saleel

Check Also

डॉक्टर नहीं लिख रहे दवाएं…हाथरस में दम तोड़ रहे जन औषधि केंद्र, नौ हुए बंद…

हाथरस:  मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकें इसके लिए जनऔषधि केंद्र खोले गए थे। हाथरस ...