Breaking News

Russia Ukraine War: ‘कुर्स्क में उत्तर कोरियाई जवानों ने यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ लड़ी जंग’

रूसी सेना के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने शनिवार को पुष्टि की कर दी है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। गेरासिमोव ने कहा कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने ‘यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ने के दौरान रूसी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध अभियानों में भाग लिया और युद्ध में धैर्य एवं वीरता दिखाई।’

 

ओह! तो अनुष्का लंदन शिफ्ट होने का फैसला इसी वजह से कर रही हैं

रूस ने किया बड़ा दावा

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, क्रेमलिन यूक्रेन जंग को लेकर बड़ा दावा किया गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि सभी यूक्रेनी सैनिकों को रूस के कुर्स्क क्षेत्र से बाहर निकाल दिया गया है। रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने शनिवार को एक बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस बारे में जानकारी भी दी है।

यूक्रेन ने नहीं की टिप्पणी

कुर्स्क क्षेत्र में मिली बड़ी सैन्य कामयाबी को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सैनिकों और कमांडरों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “कुर्स्क सीमा क्षेत्र में हमारे दुश्मन की हार हुई है, हमारे सैनिकों और मोर्चे की सफलताओं के लिए सही परिस्थितियां हैं।” यूक्रेन की ओर अभी रूस के इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

About reporter

Check Also

भाषा विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, डॉक्टर और नर्स की तैनाती

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Bhasha University) में छात्र-कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते ...