Breaking News

सचिन तेंडुलकर को रोल माॅडल नहीं मानते हैं अर्जुन तेंडुलकर

महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में धूम मचा रहे हैं। अर्जुन ने बोवराल में स्पिरिट ऑफ क्रिकेट ग्लोबल चैलेंज में ब्रेडमैन ओवल पर अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

सचिन तेंडुलकर के बेटे हैं अर्जुन

क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया की तरफ से खेलते हुए अर्जुन ने गेंद और बल्ले के साथ अपनी चमक बिखेरी। उन्होंने 27 गेंदों में धमाकेदार बल्लेबाजी कर 48 रन बनाए।

  • इसके बाद अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित करते हुए 4 विकेट भी झटके।
  • अर्जुन अपने पिता सचिन तेंडुलकर से बल्लेबाजी में मार्गदर्शन हासिल करते रहे हैं।
  • बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को वसीम अकमर से टिप्स मिलते रहे हैं।
  • इसके बावजूद जब उनसे अपने रोल मॉडल के बारे में पूछा गया तो चैंकाने वाला जवाब मिला।
  • अर्जुन के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स उनके रोल मॉडल हैं।
  • अर्जुन ने पिछले वर्ष कूच बिहार ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन किया था।
  • उन्होंने मध्यप्रदेश के खिलाफ नवंबर में 5 विकेट लिए थे।
  • इसके बाद असम के खिलाफ उन्होंने चार शिकार किए।
  • और फिर रेलवे के खिलाफ शुरुआती 4 विकेट झटक कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़े-

समय ही बताएगा कि वास्तविक हार्दिक ऑलराउंडर बनेगा या नहीं: कपिल देव

About Samar Saleel

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...