Breaking News

साधू के भेष मे जालसाज , जेवरात समेत महिला को लेकर फुर्र

लखनऊ- राजधानी के बन्थरा थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर साधू के भेष में आए बदमाश ने 30 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने वश में कर लिया व महिला से घर में रखे गहने व नगदी लेकर महिला समेत फुर्र गया । महिला के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने महिला की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नही चला। काफी खोजबीन के बाद देरशाम महिला के पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंथरा थानाक्षेत्र के लतीफनगर गांव निवासी राजेश कुमार वाहन चालक है। राजेश के मुताबिक मंगलवार को वह रोज की तरह अपनी बोलेरो लेकर काम से गए थे। जबकि उनकी बेटी मनिल (12) व शिवानी (8) यही के रसूलपुर स्थित एक निजी विद्यालय पढ़ाई करने गई थी। घर में मौजूद उसकी पत्नी मंजू (30) बेटियों को खाना देने स्कूल गई और वहां से वापस लौट कर घर में रखे गहने व नगदी उठाया और गायब हो गई। राजेश ने बताया कि कुछ गॉव वालों से उन्हे पता चला कि मंजू जब स्कूल से वापस घर लौट रही थी तो रास्ते में उसके साथ साधू के भेष में एक व्यक्ति उससे बातचीत कर रहा था। इसी से आशंका है कि साधू के भेष में मौजूद बदमाश ने ही उनकी पत्नी को कुछ खिलाकर अपने वश में कर लिया और उससे घर में रखी नगदी व जेवर मंगवाए और उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। इसके बाद से ही मंजू भी लापता है। राजेश ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे पत्नी ने उनके पास फोन कर खुद को किसी मुसीबत में होने की सूचना भी दी थी। इसके बाद जब उसने मंजू के फोन पर संपर्क किया तो उसके फोन की घंटी बजती रही, लेकिन फोन रिसीव नही हुआ। बल्कि कुछ देर बाद फोन भी स्विच आफ हो गया। मंजू के इस तरह से गायब हो जाने से उसके परिजन बेहद परेशान हैं।

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...