Breaking News

सत्यपाल मलिक का तबादला, जीसी मुर्मु जम्मू-कश्मीर और आर के माथुर बने लद्दाख के उपराज्यपाल

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मु को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी मुर्मु को जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा कैडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष पी एस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक अब गोवा के राज्यपाल होंगे।

मलिक को 2018 में कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। सत्यपाल मलिक 1980-86 और 1986-1992 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य रहे। वह 1974 से 1977 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। वहीं पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

बहेड़ी पालिकाध्यक्ष ने पिंक बूथ पर डाला वोट, पीलीभीत में रूस की महिला ने भी किया मतदान

पीलीभीत :  पीलीभीत-बहेड़ी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। इसे ...