Breaking News

वरिष्ठ भाजपा नेता इमरान हैदर रिजवी ने भाजपा छोड़ी, समर्थकों समेत रालोद में दिखायी आस्था 

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद के समक्ष कौशाम्बी जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता इमरान हैदर रिजवी ने भाजपा छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये रालोद का दामन थामा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अम्बुज पटेल, प्रदेश सचिव बी0एल0 प्रेमी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
शामिल होने वालों में मोहम्मद इसराइल प्रधान, मोहम्मद इरशाद प्रधान, गुलाब सरोज प्रधान, शकील अहमद पूर्व प्रधान, दादूराम पूर्व प्रधान, मंजर अब्बास पूर्व प्रधान, नजमुल हसन पूर्व सभासद, भीम सरोज, पूर्व बीडीसी सदस्य, जगलाल कोरी, भोला विश्वकर्मा, राजेश सिंह पटेल, रामप्रकाश गौतम, तौकीर हसन मेंहदी सलमान हैदर, मोहम्मद चमन आदि लोग शामिल हैं।

Report- Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...