Breaking News

शाहिद कपूर ने बताया कृति सेनन के नाम का सही उच्चारण, मंच पर दिखा अभिनेता का मजाकिया अंदाज

बॉलीवुड में कई सितारों के नाम को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन रहता है। कई बार जानकारी की कमी तो कभी इस कंफ्यूजन के चलते वे सितारों के नाम का गलत उच्चारण करते हैं। कल्कि केकलां से लेकर आमिर खान की बिटिया आयरा तक इस लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया में आमिर की बेटी का नाम अक्सर इरा लिया जाता है, लेकिन सही नाम आयरा है और इसकी पुष्टि खुद आयरा कर चुकी हैं। इसके अलावा लोग कृति सेनन का नाम भी गलत तरीके से लेते हैं। अक्सर लोग उन्हें कीर्ति सेनन कहते हैं। हाल ही में फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सह कलाकार शाहिद कपूर ने अभिनेत्री के नाम का सही उच्चारण बताया।

ट्रेलर लॉन्च में मस्ती करते दिखे शाहिद
बता दें कि फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में कृति और शाहिद कपूर साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस दौरान दोनों काफी हंसी-मजाक करते नजर आए। पैपराजी जब अभिनेत्री का नाम पुकार रहे थे, तो शाहिद कपूर बीच में बोले और उनके नाम का सही उच्चारण बताया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें शाहिद का मजाकिया अंदाज देखा जा सकता है।

ये है अभिनेत्री का सही नाम
वीडियो में शाहिद कहते दिख रहे हैं, ‘इनका नाम है ‘कीर्ति सेनन’, ये सुनकर कीर्ति शाहिद पर मजाकिया अंदाज में गुस्सा होती नजर आती हैं। इसके बाद शाहिद पैपराजी से कहते हैं, ‘क्या है इनका नाम? जब पैपराजी गलत नाम बताते हैं तो कृति कहती हैं, ‘वे पहले से ही मेरा गलत नाम ले रहे हैं।’ इसके बाद शाहिद फिर अभिनेत्री के नाम को दोहराते हैं और कहते हैं, नाम है ‘कृति सेनन’। इसके बाद एक्टर दो-तीन बार इस नाम को दोहराते हैं। इस वीडियो को वीरेंद्र चावला नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
रश्मिका मंदाना ने ‘एनिमल पार्क’ को लेकर खोले पत्ते, संदीप रेड्डी वंगा के लिए बोलीं- ‘वह आदमी…’

इस दिन दस्तक देगी फिल्म
तमाम लोग कृति के नाम को कीर्ति लिखते और बोलते हैं, जो कि गलत है। अब शाहिद कपूर ने भी यही बात स्पष्ट की। बात करें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की तो इस फिल्म में शाहिद और कृति पहली बार साथ काम करते दिखेंगे। ये फिल्म नौ फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी, अराधना साह ने किया है। यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म बताई जा रही है।

About News Desk (P)

Check Also

सिनेमैजिक एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज “हैंड टिल डेथ” का ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। सिनेमैजिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज “हैंड टिल डेथ” (Hand Till Death) ...