Breaking News

शनाया कपूर ने साड़ी में किया रैंप वॉक, वायरल हुआ विडियो

लैक्मे फैशन वीक चल रहा है। जिसमे डिजाइनर के स्टाइलिश आउटफिट में फिल्मी हसीनाओं का गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है। वहीं कई सारे स्टार किड भी रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में शनाया कपूर का नाम भी शामिल है।

डिजाइनर अर्पिता मेहता के लिए शोस्टॉपर बनीं शनाया कपूर खूबसूरत लुक में रैंप पर उतरीं। हालांकि रैंप वॉक का वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

शनाया कपूर को रैंप पर वॉक करते देख लोगों ने निगेटिव कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा है- ‘क्या बेकार वॉक है, डिजाइनर के पैसे बर्बाद।’ वहीं एक यूजर ने लिखा है डिजाइनर की पूरी मेहनत बेकार हो गई, इससे अच्छा तो स्कूल फैशन शो होता है। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया है वॉक जीरो है कम से कम पहले वॉक तो करना सीख लेती।

शनाया कपूर ने डिजाइनर अर्पिता मेहता के कपड़ों में रैंप वॉक की। पीले रंग की सिकुइन वर्क वाली साड़ी के साथ शनाया ने ट्यूब डिजाइन के ब्लाउज को पेयर किया था। जो कि डिजाइनर के लेटेस्ट समर कलेक्शन से लिया गया था। शनाया इस पीले रंग की साड़ी में काफी अट्रैक्टिव दिख रही थीं। उनके इस रैंप वॉक वाले लुक की फोटोज और वीडियो शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की है। इस वीडियो में शनाया कपूर का रैंप वॉक देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

About News Room lko

Check Also

‘नायक’ में अनिल कपूर के किरदार पर सीएम एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया, बोले- फिल्म हकीकत से अलग होती है

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में, एक पॉडकास्ट पर अभिनेता और टीवी ...