Breaking News

UAE का शेख बन फाइव स्टार होटल में किया ऐसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खु को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शाही परिवार का सदस्य बनकर साढ़े तीन महीने तक दिल्ली के लीला पैलेस होटल में ऐश करने के बाद बिना बिल चुकाए भागे एक युवक को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महमेद शरीफ को 19 जनवरी को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुद को यूएई के शाही परिवार के सदस्य बताता था।

इसके बाद होटल अधिकारियों की तरफ से दिल्ली पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। कई दिनों तक तलाश करने के बाद पुलिस को उसके कर्नाटक में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने आरोपी को कर्नाटक जाकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसकी क्राइम कुंडली खंगालने के साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब से पहले उसने कितनी बार और कहां-कहां इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है।

पुलिस ने बताया कि महमेद शरीफ नाम का एक व्यक्ति पिछले साल 1 अगस्त से 20 नवंबर तक नई दिल्ली के लीला पैलेस होटल रुका था। उसने यूएई सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में फर्जी बिजनेस कार्ड के साथ लीला पैलेस होटल में चेक इन किया था।

साढ़े तीन महीने से अधिक समय तक होटल में रहने के बाद एक दिन अचानक वह बिना बिल चुकाए होटल से भाग गया था। उस पर होटल का 23.46 लाख रुपये का बिल बकाया था।

About News Room lko

Check Also

मोदी को रोकने के लिए विदेशी ताकतों के विचारों में सुर में सुर मिला रहा है विपक्ष- डा दिनेश शर्मा

• पाकिस्तान और चीन आज भी देखते हैं भारत के विरोध का सपना • देश ...